मन में सिर्फ 20 फीसदी आते हैं सकारात्मक विचार
कानपुर, मई 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता वीएसएसडी कॉलेज में मेंटल हेल्थ एवं वेलबीइंग क्लब की ओर से बीपीएड व एमपीएड के छात्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका विषय ए सेसन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ योर थॉट रहा। मुख्य वक्ता साइकोलॉजिस्ट डॉ. आशीष पांडेय ने कहा कि छात्रों को मन में प्रतिदिन आने वाले विचारों में 80 फीसदी विचार नकारात्मक होते हैं। सिर्फ 20 फीसदी विचार ही सकारात्मक होते हैं, जिन्हें अधिक प्रभावशाली बनाकर अपने व्यवहार में शामिल करना चाहिए। प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन व निदेशक डॉ. अंशु सिंह ने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में सकारात्मक व्यवहार बढ़ाना चाहिए। आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. विपेंद्र सिंह परमार ने और संचालन हिमांशु कुमार तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.