नई दिल्ली, जून 29 -- हिंदू धर्म में मंत्र जाप सिर्फ शब्द दोहराने का काम नहीं है। यह एक गहरी प्रक्रिया है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को ब्रह्मांड की ऊर्जा से जोड़ती है। जब हम मंत्र का जाप करते हैं, तो उसकी ध्वनि और कंपन हमारे अंदर शांति और संतुलन पैदा करते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मंत्र जाप मन को स्थिर करने और तनाव कम करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है।मंत्र जाप क्या है और इसका महत्व मंत्र जाप का मतलब है किसी पवित्र शब्द या मंत्र को बार-बार दोहराना। ये मंत्र विशेष अक्षरों और ध्वनियों से बने होते हैं, जो हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा जगाते हैं। जाप करने से मन की बेचैनी कम होती है, सांस की गति संतुलित होती है और विचार शांत हो जाते हैं। नियमित जाप से ना सिर्फ मन शांत होता है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। यह प्राचीन काल से चला...