मेरठ, फरवरी 9 -- खैरनगर निवासी 22 वर्षीय युवक की पबजी गेम खेलते वक्त दिमाग की नस फटने से मौत एक गंभीर घटना है। मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तरुण पाल का कहना है कि पबजी जैसा मोबाइल गेम किसी भी व्यक्ति के मन-मस्तिष्क को विचलित कर देता है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष तौर से सतर्क रहने की आवश्यकता है। डा. तरुण पाल के अनुसार यह एक इंटरनेट एडिक्शन है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने भी प्रमाणित किया है कि इंटरनेट एडिक्शन से मोबाइल गेम खेलने की लत लग जाती है। ऐसा व्यक्ति सब कुछ छोड़कर ऐसे मोबाइल गेम के पीछे पड़ जाता है। उसे इसी में जिंदगी नजर आती है। इस तरह का मोबाइल गेम आदमी के दिमाग को कैप्चर कर लेता है। इस तरह करें बचाव - परिवार में आउटडोर एक्टिविटी को बढ़ाया जाए - मोबाइल से अनयूज्ड एप को हटा दि...