मन को सुकून के लिए 27 को आध्यात्मिक कार्यक्रम
रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। आधुनिक समय में जीवन में भागदौड़ और व्यस्त समय के बीच मन को सुकून और आत्मा को स्पर्श और जीवन को एक नई दिशा देने से लिए विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम रूबरू का आयोजन होगा। इस आयोजन में हरि ओम स्माइल्स की संस्थापिका डॉ मोनिका सिंघल उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम 27 मई को सायं 4:30 बजे से सायं सात बजे तक डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि के सभागार में होगा। तीन घंटे तक चलने वाले इस आत्मिक संवाद में डॉ. सिंघल बताएगी कि मनुष्य आडंबर और दिखावे से दूर रहकर जीवन के छोटे-छोटे पलों में भी आनंद को कैसे महसूस कर सकता है। कार्यक्रम में भय से विश्वास की ओर और स्वयं से आत्मा तक की यात्रा को समझाने का प्रयास किया जाएगा। इससे व्यक्ति अपने भीतर छिपी शांति और शक्ति से पुनः जुड़ सकेंगे। ना कोई तन से अपंग रहे और ना कोई मन से अपंग रहे, इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.