भदोही, मई 14 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंदुई लठियां स्थित भक्तिधाम आश्रम में बुधवार को दो दिवसीय मानस महोत्सव का शुभरंभ हुआ। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में अखण्ड मानस पाठ की शुरुआत गणेश वंदना एवं कलश पूजन के साथ हुई। इसके बाद पार्थिव शिवलिंग का षोडशोपचार पूजन कर स्वामी चिदानंद और संतोषी देवी ने भक्तवृंद की ओर से संकल्प लिया। स्वामी चिदानंद ने कहा कि शिवार्चन यानी शिव को सब कुछ अर्पित करना। वह सब कुछ जो शंकर ने ही दिया है। पार्थिव शिवलिंग अर्थात माटी का शिवलिंग बनाकर उनको षोडशोपचार पूजन अर्चन करना , उनका ध्यान करना, वंदन करना, नमन करना यह बताता है कि हम पंचभूत से बने हैं और अंत में हमें इसी माटी में समाहित हो जाना है। सर्व कल्याण के लिए आयोजित महोत्सव में स्वामी जी ने कहा कि राम नाम महज नाम नहीं है बल्कि जीवन का ...