झांसी, फरवरी 3 -- झांसी। ग्राम घाटकोटरा स्थित गता सरकार मंदिर परिसर मं चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित कुलदीप मिश्रा ने नंदोत्सव, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, पूतना वध एवं गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। उन्होंने कहा मन को नियंत्रित करने का सर्वोत्तम उपाय ध्यान, स्वाध्याय और भक्ति है। इन साधनों को अपनाने से मन की चंचलता कम होती है, इच्छाओं और भय पर नियंत्रण स्थापित होता है तथा व्यक्ति का मन शांत और एकाग्र बनता है। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान और भक्ति से आत्म-नियंत्रण की भावना विकसित होती है, जिससे जीवन में संतुलन और सकारात्मकता आती है। आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर व्यक्ति न केवल मानसिक तनाव से मुक्त होता है, बल्कि अपने लक्ष्य की ओर भी अधिक दृढ़ता से अग्रसर होता है। उनके प्रेरक विचारों ने युवाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.