कुशीनगर, मार्च 19 -- कुशीनगर। कप्तानगंज कस्बे से सटे दुबौली स्थान पर आज से चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। दुबौली माता के बारे में मान्यता है कि भक्तों द्वारा सच्चे मन से मांगी गई मुरादें मां अवश्य पूरा करती हैं। दुबौली माता की महत्ता के कारण हर साल दर्शन और पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में जुटती है। इसके साथ ही विवाह, अनुष्ठान तथा अन्य शुभ कार्य संपन्न करने हेतु लोग आते रहते हैं। नवरात्र के अवसर पर पूरे क्षेत्र की अच्छी खासी भीड़ माता के दर्शन हेतु उमड़ पड़ती है। कप्तानगंज कस्बा पड़ोस में होने के कारण कस्बा से दुबौली मंदिर तक भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस कारण व्यवस्था संभालने में मंदिर प्रशासन को काफी कठिनाई होती है।पुजारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि इस बार नवरात्र के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.