देवरिया, मई 7 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सहजौली गांव में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ के पहले दिन बुधवार को श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कथाव्यास डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि भागवत कथा मन की व्यथा मिटाकर धर्म अर्थ काम मोक्ष चारों पुरुषार्थों को प्रदान कर अनोखी शांति प्रदान करती है । यह कथा मनुष्य तो मनुष्य जो प्रेतयोनि में गया हुआ पापी जीव है उसका भी उद्धार करती है । उन्होंने धुंधकारी के उद्धार की कथा सुनाई। इस कथा के मुख्य यजमान रामछबीला यादव बाबूनंदन यादव धनवा देबी मनोज यादव प्रमोद यादव उमाशंकर दूबे कौशल किशोर तिवारी दुर्गा तिवारी हरी तिवारी केशव यादव आदि श्रोताओं नें कथा रसपान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...