सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान, कासं। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती को आगामी चुनावी जीत का आधार बताया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। इस अवसर पर दारौंदा पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबलू जी, सिसवन पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह व मैरवा सदर मंडल के मंडल अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण सिंह उर्फ बम जी को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि मन की बात केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसंवाद का प्रभावी माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.