रांची, मई 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हरमू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण को पूरे उत्साह के साथ सुना। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा हर बार देशवासियों को कई प्रकार की प्रेरणादायी बातें बताई जाती हैं। आज के कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ती गर्मी एवं हीटवेव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों से सतर्क एवं सजग रहने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- जनभागीदारी और युवा शक्ति...