बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। भाजपा के सभी बूथों में रविवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुरहंड में अपने आवास पर मन की बात सुनी l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने भाजपा कार्यालय व निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मंडल के बूथ में मन की बात सुनी l उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सकारात्मक विचार और उनका ओजस्वी मार्गदर्शन सदैव हम सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैंl मन की बात एक प्रकरण नहीं, बल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने और उनके भीतर राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है l मन की बात में प्रधानमंत्री ने भारत के विकास के लिए सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा को जरूरी बताया l उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के विचारों स...