रामपुर, मई 31 -- शाहबाद। भाजपाइयों ने रविवार को सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का एपिसोड सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशहित, सामाजिक सरोकार, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ, कुलदीप भटनागर, गंगासहाय, राजू चंद्रवंशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात यह भी पढ़ें- मन की बात समाज के सकारात्मक प्रयासों को मंच देने का माध्यम : गर्ग यह भी पढ़ें- मन की बात से ऊर्जान्वित हुए बीजेपी कार्यकर्ता

हिं...