नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में 'वोकल फॉर लोकल' की भावना मजबूत हो रही है और भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों में नयी पहचान मिल रही है। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में त्योहारों के दौरान लोगों से स्थानीय कारीगरों के बनाए प्रोडक्ट को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि इससे उनकी मेहनत को प्रोत्साहन मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी जिले की हेंवल नदी के पुनर्जीवीकरण का किया उल्लेख उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में खरीदारी के दौरान लोग स्वदेशी प्रोडक्ट को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार के पूर्णिया का मखाना ग्रीस पहुंच रहा है, जबकि कर्ना...