गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को 135वें प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को गाजियाबाद महानगर के सभी बूथों पर सुना गया। प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक खेती, योग तथा वैश्विक परिस्थिति समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने एक बार फिर विदेश यात्राओं न करने और पेट्रोल डीजल की बचत करने का आह्वान किया। गाजियाबाद महानगर के 2,244 बूथों व 362 सेक्टरों में सभी मंडलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ता व नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र नागरिकों से अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने होगा। यह भी पढ़ें- मन की बात मे...