पटना, अप्रैल 26 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने पीएम मोदी के मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' की सराहना करते हुए कहा कि 'मन की बात' लोकप्रियता का नित्य नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की लोग बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं, क्योंकि 'मन की बात' में काम की बातें होती हैं। श्री मिश्र ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' की 133वीं कड़ी में कई महत्वपूर्ण बातें बतायीं, जो देश के सजग और सफल नागरिकों के लिए जरूरी हैं। उन्होंने जनगणना अभियान में देश के लोगों से भाग लेने की अपील की और सजग नागरिक होकर देश के प्रति अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात...