प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागगाराज, संवाददता। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर मन की बात के 134 वें संस्करण को लेकर मन की बात के विधानसभा व मंडल संयोजक तथा सह संयोजक के साथ बैठक की। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज महानगर के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पे मन की बात में अभी तक प्रयागराज महानगर पूरे काशी क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन करता आ रहा है। यही उम्मीद आगे भी है। इसको बनाए रखने के लिए हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इस बार महानगर के समस्त 15 मंडलों के सभी बूथों पर मन की बात सुना जाएगा और साथ ही पन्ना प्रमुख भी उसी दिन बनाए जाएंगे। इस दौरान महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, शोभिता श्रीवास्तव, मधुमिता नाथ, रोहित विश्वकर्मा, अभि...