गाजीपुर, जून 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को जिलेभर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 240, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन के विचारों, आकांक्षाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का यह संवाद समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भाव, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और 'विकसित भारत' के लक्ष्य को मजबूत करता है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने देश व दुनिया भर में बसे भारतीयों ...