खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को फरवरी माह में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के बेहतर संचालन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शक्ति केंद्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी चौधरी, अश्वनी सिंह, पूर्व जिला प्रभारी राम सुमिरन सिंह एवं जिला महामंत्री नंदू शाह मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के दौरान खगड़िया जिला अंतर्गत मन की बात कार्यक्रम के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए गोगरी ग्रामीण मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्र प्रमुखों को पार्टी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होन...