बाराबंकी, जनवरी 25 -- रामनगर। मन की बात किसानों के साथ कार्यक्रम में रामनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महादेवा मंडल के बूथ संख्या 256 गनेशपुर में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व प्रदेश महामंत्री राम बाबू द्विवेदी पंहुचे। राहुल सिंह मडना के संयोजन में मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टीवी के माध्यम से दिखाया गया। जहां पंहुचे श्री सिंह ने अन्नदाता किसान भाइयों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से मन की बात सुनी। इसके बाद उन्होंने किसानों से जी राम जी सहित अन्य विषयों पर बातचीत भी की। इस अवसर पर आशुतोष अवस्थी किसान मोर्चा जिला महामंत्री, आशीष वर्मा, सुरेंद्र सिंह, अमित सिंह, दीपू अवस्थी, धर्मेंद्र वर्मा, महेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.