मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष को पटना में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने के बाद उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मानित दिया गया है। इनके सम्मानित होने पर भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष विधानचंद्र कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिलेश्वर प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह मुखिया रमेश कुशवाहा, अन्नू ठाकुर आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...