बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक स्तर पर उसकी सफल प्रस्तुति सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा जिला कार्यालय बेगूसराय में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिले के विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने वाले और बूथ पर टॉप करने वाले 57 पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन पंचायत अध्यक्षों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर 'मन की बात' कार्यक्रम के आयोजन के साथ-साथ 100% फोटो अपलोड कर संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक कार्य...