प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एससी/एसटी शिक्षक वेलफेयर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को एक मैरेज हाल में संत शिरोमणि रविदास की जयंती शिक्षकों और श्रद्धालुओं ने उल्लास के साथ मनाई। इसमें संत रविदास को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य उमेश ने त्रिशरण व पंचशील से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडी गौतम पूर्व आबकारी उपायुक्त ने किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि संत रविदास ने मन की निर्मलता को सच्चा तीर्थ बताया और बल दिया कि उनके आदर्श पर चलकर ही एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. रमापति भास्कर डॉ. रमेश चंद्रा, अम्बेडकर शिक्षक सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामसुभाव ललित, प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन गौतम, दिनेश सरोज, मनीष रंजन, दूध...