जामताड़ा, जनवरी 31 -- मन्नत हुई पूरी, बंगाल के महिला ढाकियो की टीम पहुंची गढ़शिमला काली मंदिर कुंडहित, प्रतिनिधि। मन्नत पूरी होने के बाद बंगाल से पहुंची ढाक बजाने वाले महिला कलाकारों की 21 सदस्यीय टीम शनिवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अधिसूचित धार्मिक स्थल गढशिमला काली मंदिर मे पूरे भक्ति भाव के साथ मां काली की पूजा आराधना की और धन्यवाद व्यापित किया। टीम के नेतृत्व कर्ता विश्वनाथ वाद्यकर ने बताया कि हमलोगों ने टीम बनाने के समय मन्नत मांगी थी कि अगर हमारी टीम ने उन्नति तरक्की की तो हम लोग मां की पूजा अर्चना करेंगे मां के आशीर्वाद से आज हम लोगों की टीम पुरे बंगाल के लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हो चुकी है जिसके बाद हम लोग मां के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आज यहां आए हैं। पूजा अर्चना के बाद महिला ढाकियों की टीम द्वारा अपने कला का जोरदार प्रदर...