सहारनपुर, अगस्त 7 -- कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। धर्म, आस्था, श्रद्धा और विश्वास से सराबोर इस यात्रा के दौरान सड़कों पर "बोल बम" के जयघोष गूंज रहे हैं। चारों ओर केसरिया वस्त्रधारी शिवभक्तों की लंबी कतारें माहौल को भक्तिमय बना रही हैं। गुरुवार को हरियाणा के यमुनानगर निवासी अंकित हरिद्वार से 151 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। सरसावा पहुंचने पर उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में उनके एक पैर की हड्डी पूरी तरह टूट गई थी। चिकित्सकों ने उन्हें दोबारा सामान्य रूप से चलने-फिरने की उम्मीद बहुत कम बताई थी।अंकित यह भी पढ़ें- बारिश भी नहीं डिगा सकी शिवभक्तों की आस्था, 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजा अंबाला हाईवे ने बताया कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी कि यद...