शामली, अगस्त 2 -- शामली। सावन मास की शिवरात्रि को लेकर निकली कांवड़ यात्रा में इस बार श्रद्धा के साथ अनेक भावनात्मक कहानियां भी सामने आ रही हैं। कोई परिवार की सुख-शांति के लिए कांवड़ उठा रहा है, कोई संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना लेकर चल रहा है तो कोई अपनी मनोकामना पूरी होने पर भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए कांवड़ यात्रा कर रहा है। ऐसे ही राजस्थान के जयपुर निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार संतु सिंह शेखावत अपनी पत्नी सुनीता कवर और परिजनों के साथ कांवड़ लेकर शामली से गुजरे। ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के कांवड सेवा शिविर में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बेटे के जन्म और सरकारी नौकरी मिलने पर परिवार समेत ला रहे कांवड़ उन्होंने बताया कि उनके पुत्र नरेंद्र सिंह का सेना में चयन...