जहानाबाद, अगस्त 17 -- अरवल, निज संवाददाता। देश की आजादी के 80वें पर्व पर मन्नत पब्लिक स्कूल, बाजितपुर अरवल के प्रांगण में आज देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका सह प्रिंसिपल प्रीति कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। झंडोत्तोलन के बाद प्रीति कुमारी ने अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले राष्ट्र है। उन्होंने अनुशासन, एकता और देशभक्ति को देश की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि हमें आजादी वीर शहीदों के बलिदान से मिली है। इसलिए हमें ईमानदार नागरिक बनकर देश की सेवा करनी चाहिए। बच्चों द्वारा देशभक्ति से भरी प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन नितेश कुमार ने समापन भाषण में शहीदों को याद किया और बच्चों को देशभक्ति की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- पायस मिशन स्कूल के बच्चों ने दी शानदार...