सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- कुड़वार, संवाददाता। कस्बे से सटे गायत्री माता मंदिर की सड़क पर घर के नालियों का गंदा पानी बह रहा है। मंदिर जाने वाले लोगों सहित राहगीरों को कचरे से होकर गुजरना पड़ रहा है। कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर चिकमंडी के आगे निकले खड़ंजे पर गायत्री माता का मंदिर स्थापित है। यहां भक्त प्रतिदिन पूजन अर्चन करने जाते हैं। कस्बे के घरों का पानी नाली से होकर वहां तक पहुंच रहा है। आगे नाली चोक होने के चलते पानी सीधा ढाल होने की वजह से खड़ंजे की सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरी सड़क पर कचरा और गंदा पानी फैला रहता है। यह पानी मंदिर के सामने तक पहुंच रहा है। जिससे भक्तों व राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सीधे खादर बसंतपुर जाने वाली पक्की सड़क से मिलता है। स्थानीय लोगों ने नाली आगे खुदवाने की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.