प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मनौरी के पास सोमवार दोपहर ओएचई तार टूटने से प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। तार टूटने के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। इस दौरान वंदे भारत, जम्मू तवी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई ट्रेनें फतेहपुर से प्रयागराज के बीच अलग-अलग स्टेशनों और स्थानों पर खड़ी रहीं।

तार टूटने की सूचना सोमवार दोपहर करीब 12:10 बजे मनौरी के पास ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) तार टूटने की सूचना मिली। इसके बाद सूबेदारगंज से वैगन टॉवर और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया। करीब एक घंटे से अधिक समय लगने के बाद तार को ठीक कर रेल यातायात बहाल किया जा सका। इस दौरान प्रयागराज से कानपुर औ...