आंवला (बरेली) संवाददाता, मई 27 -- यूपी के बरेली में मनौना धाम परिसर से अगवा डेढ़ साल के बच्चे को बरामद कर लिया गया है। बच्चे को अगवा करने वाले दोनों अपहर्ताओं को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पैर में गोली मारकर पकड़ा गया है। पुलिस उनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। बच्चे को बेचने के लिए अगवा किया गया था। 60 हजार में उसका सौदा तय किया गया था। बदायूं के थाना उसैहत के गांव डढरिया असगुणा निवासी रमन आंवला में मनौना धाम पर सफाई कर्मचारी हैं। रविवार को उनके डेढ़ वर्षीय बेटे ऋषभ का अपहरण हो गया था। जांच में सामने आया कि बाइक सवार दो बदमाश उसका अपहरण करके ले गए हैं। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और आंवला पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने नशीला पदार्थ देकर महिला चि...