बरेली, फरवरी 27 -- आंवला। गुरुवार को मनौना धाम में फाग महोत्सव मनाया गया साथ ही निशान यात्रा भी निकाली गई। महंत ओमेंद्र महाराज ने पूजन कर पुरैना मंदिर से यात्रा को रवाना किया। हाथों में श्याम बाबा का झंडा पकड़े भक्त भजन-कीर्तन करते तथा रंग गुलाल उड़ाते हुए आगे चल रहे थे। नगर फूलों और गुलाल की वर्षा कर निशाना यात्रा स्वागत किया। यहां मनोज चौहान,दीपक चौहान, राहुल सिंह, अंकित गोस्वामी, योगेंद्र चौहान, प्रशांत गुप्ता, रंजीत चौहान, सचिन गुप्ता, शोभित चौहान, योगेंद्र चौहान, सचिन सक्सेना, राजकमल चौहान, ओमवीर सिंह, टिल्लू सिंह, परवेंद्र चौहान, राज कुमार मौर्या, अमित गोस्वामी, राजवीर शर्मा और अवनीश दिवाकर आदि रहे। प्रबंधक आर्येंद्र चौहान ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...