बरेली, मई 25 -- नगर के समीप स्थित मनौना जीवन धाम परिसर से रविवार सुबह डेढ़ वर्षीय बच्चा लापता हो गया। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की पांच टीमें बच्चे की तलाश में लगाई गई हैं। बच्चे के घर जा चुके दो संदिग्ध संदेह के घेरे में हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बदायूं में थाना उसहैत के गांव डढरिया असगुणा निवासी रमन मनौना धाम पर सफाई कर्मचारी हैं और परिसर में ही परिवार सहित रहते हैं। रमन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 10 बजे उनके तीन बच्चे खेलते हुए मेन गेट को जाने वाली सड़क की ओर चले गए। कुछ देर बाद पांच वर्षीय बेटी शिवांशी और चार वर्षीय बेटी नियांशी तो लौट आए, लेकिन उनका सबसे छोटा डेढ़ वर्षीय बेटा ऋषभ लापता हो गया। उसके अन्य दो बच्चे कुछ स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इस पर पुलिस ने रमन की तहरीर पर अज्ञात के खिला...