बरेली, मार्च 19 -- आंवला। आंवला-रामनगर के रेवती रेलवे फाटक के पास मनौना धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बचा, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। मुरादाबाद के थाना कटघर के गुलाबवाड़ी निवासी नीरज कुमार मंगलवार को परिवार के साथ कार से मनौना धाम दर्शन के लिए आ रहे थे। रामनगर रोड पर रेवती रेलवे फाटक के पास पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि जब उन्होंने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति और बढ़ा दी और कार में दोबारा टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उनके चोटें लगीं हैं। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.