दरभंगा, मार्च 16 -- बेनीपुर। जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में रविवार को बेनीपुर प्रीमियम लीग सीजन सिक्स का फाइनल मुकाबला खेला गया। मनोहर 11 दरभंगा और इकबाल 11 मधुबनी के बीच निर्धारित 20 ओवर का मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोहर 11 दरभंगा ने छह विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी इकबाल 11 मधुबनी टीम 20 ओवर में 208 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि के रूप में बेनीपुर नप के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद मौजूद थे। दोनों अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब नजरे खान को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.