मनोहरपुर- पोसैता के जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस
चक्रधरपुर, मई 30 -- मनोहरपुर।मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पोसैता अंतर्गत जंगल से शनिवार सुबह पुलिस ने फंदे से लटका हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का अत्यधिक सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने देखा शव:-
ग्रामीणों द्वारा शव की खोज जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीण पास के जंगल में लकड़ी चुनने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके एक शव पर पड़ी। जंगल में अत्यधिक दुर्गंध आने और शव की भयावह स्थिति को देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मनोहरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।
शव की स्थिति लगभग 10 दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.