चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- मनोहरपुर। सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर - चाईबासा मुख्य सड़क स्थित टोंटोगाढ़ा के समीप गुरुवार की सुबह मुख्य सड़क पर आईईडी मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। बाद में सुरक्षाबलो ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईईडी बरामद कर सुरक्षा की दृष्टी से उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया।जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलो को सूचना मिली की मनोहरपुर- चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित छोटानगरा थाना क्षेत्र व किरिबुरु क्षेत्र के आस पास नक्सलियों ने सुरक्षाबलो को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाया गया।इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलो ने तुरंत सुरक्षा के दृष्टि से गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे से दोनों ओर यातायात रोक दिया। इसके बाद बम की खोजबीन किया तो टोंटोगाढ़ा गाँव के समीप सड़क के किनारे से सुरक्षाबलो ने आईईडी बरामद किया। इसके बा...