चक्रधरपुर, अगस्त 29 -- मनोहरपुर। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के प्रयास से मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से की जा रही मांग को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी देते हुए टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव स्वीकृत किया है। यह भी पढ़ें- घाटशिला में गीतांजलि और आजादहिंद एक्सप्रेस तथा मनोहरपुर में टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस रुकेगीरेलवे बोर्ड का आदेश रेलवे बोर्ड ने 27 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर संबंधित रेलवे जोन को सुविधाजनक तिथि से ठहराव शुरू करने का निर्देश दिया है। सांसद जोबा माझी ने 22 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित सांसदों की मंडलीय समिति की बैठक में मनोहरपुर में इस ट्रेन के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई थी। उन्होंने बताया था कि मनोहरपुर एवं आसपास के क्षेत्रो...