मनोहरपुर रेलवे अस्पताल के वेटिंग रूम में मिली वृद्धा की लाश
चक्रधरपुर, मई 26 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में 75 वर्षीय महिला की लाश मिली है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात्रि मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में एक 75 वर्षीय महिला बेहोश अवस्था में आरपीएफ को मिली। उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ ने मामले को जीआरपी मनोहरपुर को सौंप दिया है। वहीं महिला के शव को शीतगृह में रखकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बेटी के घर जा रही मां की अचानक हालत बिगड़ी, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.