चक्रधरपुर, जून 22 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के राबंगदा गांव से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक घर में होने वाली शादी की शहनाई पल भर में चीख-पुकार में बदल गई। जिस युवती के हाथ दो दिन बाद पीले होने वाले थे। सर्पदंश के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अंधविश्वास और समय पर इलाज न मिलने की वजह से हंसता-खेलता परिवार गहरे मातम में डूब गया है। ​सोते समय पहाड़ी चित्ती सांप ने डसा : ​घटना बीते शनिवार-रविवार की रात करीब दो बजे की है। मृतका की पहचान सुकरा मिंज की 25 वर्षीय पुत्री बिरसी मिंज के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने बताया कि बिरसी रात में अपने घर में सो रही थी, तभी अचानक एक जहरीले पहाड़ी चित्ती सांप ने उसे डस लिया। नींद खुलने पर बिरसी ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से छह वर्षीय बच्चे की मौत, पर...