मनोहरपुर में शौच करने गई महिला को सांप ने डसा
चक्रधरपुर, मई 28 -- मनोहरपुर। पुराना मनोहरपुर में शौच करने गई महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। महिला के परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक गांव की शीला देवी (50) खेत में शौच करने गई थी, इसी दौरान एक जहरीला सांप ने पैर में डस लिया। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि बढ़ती गर्मी के साथ ही मनोहरपुर में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। पिछले कई दिनों में लगातार लोग सर्पदंश के शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- मनोहरपुर में शौच करने गई महिला सर्पदंश की शिकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.