चक्रधरपुर, जून 4 -- विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के मौके पर कोयना वन प्रक्षेत्र के पाथरबासा गांव में वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वन विभाग के लोगों और ग्रामीणों द्वारा पेड़ों की विधिवत पूजा की गई। साथ ही ग्रामीणों ने पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए पेड़ों के तनों पर राखी बांधी गई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति एवं पेड़ों के प्रति प्रेम, सम्मान और संरक्षण का संदेश भी प्रसारित किया गया। मौके पर वन रेंज अधिकारी रामनंदन राम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों जैसे बढ़ता तापमान, हीटवेव, जंगलों में आग, बाढ़ और सूखा से निपटने के लिए सरकारों, संस्थाओं और आम नागरिकों को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे। यह भी पढ़ें- मनोहरपुर में वृक्ष रधा बंधन पर हु...