चाईबासा, जून 13 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश का कहर देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की रात तक 24 घंटे में विभिन्न क्षेत्रों से छह लोग सर्पदंश के शिकार हुए हैं। सभी का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के 38 वर्षीय जवान कुलदीप यादव करीब 8 बजे कैंप परिसर में ही सर्पदंश के शिकार हो गए हैं। ड्यूटी के दौरान परिसर में सांप ने उन्हें काट लिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दीघा पंचायत के 40 वर्षीय मुखिया इग्नेश बारला भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई बुजुर्ग महिला की जान इनके अलावा मथुरापोस निवासी 16 वर्षीय खीरेश महतो, सम्बलपुर निवासी 18 वर्षीय शुभम मुंडा, लाईलोर निवासी 19 वर्षीय सरनी किम्बो, 17 वर्षीय...