चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- मनोहरपुर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मनोहरपुर मंडल के अध्यक्ष बहनु तिर्की की अध्यक्षता में श्रीसंत नरसिंह आश्रम प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराया गया, वंदे मातरम का गायन हुआ, भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उद्घोष के बाद मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की ने पार्टी के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर पूर्व भाजपा मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, पूर्व भाजपा मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार लोहार ने भी पार्टी के स्थापना दिवस के दिन कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छोटानागरा मंडल के अध्यक्ष नीमा लुगुन, आनंदपुर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज...