चक्रधरपुर, मई 31 -- मनोहरपुर। शनिवार को मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के समीप एक मालवाहक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन मनोहरपुर से भालुलत्ता (ओडिशा) की ओर जा रही थी। इसी दौरान मेदासाई के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार वहीं फरार चालक की पहचान एवं तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...