चक्रधरपुर, दिसम्बर 2 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर मे सोमवार की शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है। मृतक दस वर्षीय बच्चे का नाम अंकित नायक है उसके पिता का नाम दिलीप नायक है। बच्चा काशीपुर गांव का रहने वाला है। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार अंकित नायक देर शाम को सड़क के किनारे होकर अपने मामा के घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वो सामने से जा रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना से उसके सर व शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट लग गई है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक डॉ. बीएस विज्ञानी ने उन्हें मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.