चक्रधरपुर, मई 24 -- ​मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव में शनिवार दोपहर की घटना है। यहां टीवी देखने के दौरान सेटअप बॉक्स से करंट लगने के कारण साढ़े चार वर्षीय मासूम प्रज्ञान महतो की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ​घटना के संबंध में मृतक के पिता निर्मल महतो ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे प्रज्ञान अपने भाई-बहनों के साथ कमरे में टीवी देख रहा था। कुछ देर बाद बाकी बच्चे खेलने के लिए बाहर चले गए, जबकि प्रज्ञान कमरे में अकेला ही टीवी देखता रहा। ​सेटअप बॉक्स से चिपका मिला बच्चा : ​काफी देर तक जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई, तो पिता निर्मल महतो बेटे को देखने के लिए कमरे में गए। यह भी पढ़ें- करंट लगने से साढ़े चार वर्षीय बच्चे की मौत वहाँ का नजारा देख उनके होश उड़ गए। प्रज्ञान टीवी के सेटअप बॉक्स से चिप...