मनोहरपुर में आंधी-पानी से पेड़ व पोल गिरे, 21 घंटे बाद पावर कट
चक्रधरपुर, मई 29 -- मनोहरपुर,संवाददाता मनोहरपुर और आनंदपुर प्रखंड में बुधवार शाम को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गए, वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल और तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। पोल गिरने और तार टूटने के कारण गुरुवार को भी दिनभर बिजली गायब रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार 21 घंटे तक बिजली गुल रहने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह से ही विद्युत विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में दिखीं। गिरे हुए पोल को हटाने और तारों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद करीब 21 घंटे बाद बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल की जा सकी। हालांकि, कुछ ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों में अब भी मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.