चक्रधरपुर, मार्च 15 -- मनोहरपुर। शनिवार को मनोहरपुर थाना में रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर शांति समिति की एक बैठक हुई। बैठक में मनोहरपुर डीएसपी जयदीप लकड़ा और बीडीओ शक्ति कुंज ने इन तीनों त्योहारों को शांति और आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की। कहा कि इस दौरान किसी भी तरह की विधि-व्यवस्था की समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई की आएगी। अधिकारियों ने त्योहारों को लेकर सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का अनुपालन करने को कहा। वहीं समिति के सदस्यों ने भी बताया कि त्योहार के दिन निकाले जानेवाले जुलूस के दौरान विभिन्न समितियों के द्वारा भी कई तरह की व्यवस्थाएं रहेंगी। इसके अलावा आगामी 19 मार्च को हिंदु नववर्ष के मौके पर हिंदु जागरण के द्वारा एक बाइक रैली भी निकाले जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी...