चक्रधरपुर, जून 24 -- मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरबासा गांव में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पत्थरबासा निवासी दिलेश्वर जातरमा अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव में हाथी घुसने की सूचना मिलने पर वे घर से बाहर निकले। बाहर पहले से मौजूद जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने दिलेश्वर को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बुधवार सुबह करीब 4 बजे उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में हाथियो...