मनोहरपुर के पाथरबासा में जंगली हाथियों का तोड़ा घर
चक्रधरपुर, जून 16 -- मनोहरपुर। प्रखंड के पाथरबासा इलाके में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात लगभग सढ़े नौ बजे जंगली हाथियों के एक झुंड ने ग्राम पाथरबासा में अचानक प्रवेश कर भारी उत्पात मचाया। हाथियों का झुंड ने ग्रामीण पूरेन्द्र नायक के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में उनका मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़ दिया गया। वहीं सोमवार को घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुची। वनरक्षी अभिषेक प्रधान ने प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित पुरेन्द्र नायक से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया और क्षति प्रतिपूर्ति के लिए आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.