चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- मनोहरपुर, संवाददाता। झारखंड सिजीएल परीक्षा में मनोहरपुर देवाशीष महतो ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। देवाशीष महतो को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पद प्राप्त हुआ है। उसकी सफलता की खबर से परिजनों समेत क्षेत्र के लोगो में काफी हर्ष का माहौल है। ज्ञात हो की देवाशीष ने प्रारंभिक पढ़ाई आरटीसी से और मैट्रिक की परीक्षा मॉडल स्कूल से की है। वहीं इंटर की जवाहर नवोदय विद्यालय व स्नातक की पढ़ाई करीम सिटी कॉलेज से की है। देवाशीष महतो के पिता अंगद महतो मुर्गी का दुकान चलाते है, जबकि उनकी मां राधारानी महतो एएनएम के पद पर कार्यरत है। देवाशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिजनों समेत शिक्षकों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...